सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की आरके पुरम कॉलोनी निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रेखा के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेचते हैं। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पुलिस को हर माह रुपये देने की बात कहते हुए उन्हें धमकाया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यालय परिसर में रसोइया से अभद्रता व मारपीट आरोप है कि 19 मई 2026 को आरोपी घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपम...