Saharanpur News: शराब डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर चिकित्सक से 13.50 लाख की ठगी
सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: नानौता। अंग्रेजी शराब की डिस्ट्रीब्यूशन दिलाने और मोटा मुनाफा कराने का झांसा देकर 13.50 लाख रुपये ठगने के आरोप में नानौता थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने नोटरीकृत पार्टनरशिप एग्रीमेंट और बैंक लेनदेन के दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पीड़ित नरेशचंद शर्मा पुत्र शंकरलाल शर्मा निवासी प्रकाश कुंज विहार कॉलोनी, मोहल्ला शेखजादगान, कस्बा व थाना नानौता ने शिकायत में बताया कि वह नेत्र चिकित्सक हैं और नानौता में क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पहचान डॉ. मनोज त्यागी के माध्यम से राजीव अग्रवाल पुत्र ब्रजमोहन अग्रवाल निवासी ज्वाला लाइन, रामनगर रेंज, नैनीताल, उत्तराखंड से हुई थी। आरोप है कि राजीव अग्रवाल ने खुद को मैसर्स रकरेस्ट डिस्टीलरी प्रा.लि. चंडीगढ़ से जुड़ा बताते हुए सहारनपुर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.