सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: हरिद्वार-पंचकूला मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास पिकअप और बुलेट की भिड़ंत में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव लाडवा निवासी लीलू (33) पुत्र जॉन राम और अमन (30) पुत्र बलजीत बाइक से लाडवा जा रहे थे। बताया गया कि बाइक से अचानक कुछ सामान गिर गया। सामान उठाने के लिए दोनों बाइक से रॉन्ग साइड में उसे तलाश रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी दुर्घटना र...