सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शाकुम्भरी के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों के बीच विश्वविद्यालय परिवार ने सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. ने यजमान के रूप में हवन-पूजन संपन्न कराया। उन्होंने नवरात्रि के शुभारंभ पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और शैक्षणिक उन्नति की कामना की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नवरात्र के पहले...