Saharanpur News: वेतन न मिलने पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मी हड़ताल पर, गंदगी का अंबार
सहारनपुर, जुलाई 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। तीन माह से वेतन न मिलने से जिला अस्पताल के करीब 40 सफाईकर्मियों ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। सफाई व्यवस्था ठप होने से अस्पताल परिसर और वार्डों में जगह-जगह गंदकी के ढेर लग गए हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले करीब 40 कर्मचारी पिछले तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। भुगतान नहीं होने पर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में सफाई नहीं होने से कई स्थानों पर कूड़ा और गंदगी जमा हो गई। वार्डों में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से भर्ती मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मियों के वेतन भुगतान से संबंधित पोर्टल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.