सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शाकुंतलम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत सहारनपुर क्लब में आयोजित विरासत उत्सव मेले में महिला खरीदारों की भीड़ उमड़ी। मेले में सहारनपुर समेत विभिन्न जिलों और राज्यों की 70 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए। करवाचौथ और दीपावली के मद्देनजर सजावटी वस्तुओं, ज्वेलरी, साड़ियों और अन्य उत्पादों की खरीदारी के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और कारोबार को आगे बढ़ाने का मंच मिला। मेले का उद्घाटन प्रमुख महिला उद्यमी मानसी विरमानी ने फीता काटकर किया। इसके बाद सहारनपुर क्लब के सचिव हेमंत जोशी, उपसचिव जोरबीर सिंह (बन्नी), शाकुंतलम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष शरद भार्गव, अध्यक्ष वैभव गुप्ता, ...