सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: किसानों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाकियू तोमर और भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने थाना बिहारीगढ़ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी शिकायतें रखीं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के संतोषजनक आश्वासन के बाद दोनों संगठनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तल्हापुर निवासी किसान राजेश के खेत से कथित रूप से दबंगों द्वारा 100 यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसान कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटकर परेशान है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। वहीं भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को गलत आरोपों मे...