सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रविवार को गोगा म्हाड़ी सुधार सभा की ओर से शहर एवं देहात क्षेत्र की सभी छड़ियों का विधि-विधान से पूजन एवं शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों और रणसिंघे की धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विभिन्न छड़ियां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। कई छड़ियां दूसरे जिलों एवं अन्य राज्यों में पूजा-पाठ, बसेरे और जागरण कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने-अपने स्थानों से रवाना हुईं। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि छड़ियों की परंपरा के तहत विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सभा की ओर से मीडिया प्रभारी कमल कश्यप और उपाध्यक्ष विक्रम सागर को कथित गलत गतिविधियों के चलते निष्कासित किए जाने की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Khagar...