Saharanpur News: विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना
सहारनपुर, सितम्बर 27 -- Saharanpur News: रामपुर मंडल की मोहल्ला गंगाराम (बूथ संख्या245) में रविवार को क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' को सामूहिक रूप से सुना गया। विधायक देवेन्द्र निम, ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यान पूर्वक सुना। इस दौरान विधायक देवेन्द्र निम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग नगर वासियो से संवाद किया। साथ ही डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियों से नगर वासियो को अवगत कराया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर एक शब्द हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले इस अद्भुत और प्रेरक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मन अत्यंत ऊर्जावान हो गया। यह भी पढ़ें- Gangapar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.