Saharanpur News: विधायक के आश्वासन पर विजयकान्त चौहान ने खत्म किया आमरण अनशन
सहारनपुर, नवम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नुमाइश कैंप में कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे गौशाला संचालक एवं वंदे मातरम मिशन के संस्थापक विजयकान्त चौहान ने नगर विधायक राजीव गुंबर के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मीठा शरबत पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर ने आश्वासन दिया कि नुमाइश कैंप के कूड़ाघर की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में कोई कूड़ाघर नहीं रहने दिया जाएगा। कूड़ाघरों की व्यवस्था स्मार्ट सिटी के बाहर की जाएगी। इस समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। विजयकान्त चौहान ने विधायक का आभार जताया। तीन दिन तक चले आंदोलन में क्षेत्रवासियों, दुकानदारों, हिंदू संगठनों और समर्थकों ने भागीदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.