सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: बेहट। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर रवीश कुमार गुप्ता द्वारा मां शाकंभरी देवी मेला क्षेत्र के जसमौर में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत लाइनों की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया। बुधवार को प्रबंध निदेशक ने मेला क्षेत्र में गुजर रही एचटी/ एल टी लाइनों का निरीक्षण किया साथ ही मेला क्षेत्र में 250 केवीए के साथ वितरण प्रवर्तक के अतिरिक्त एक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत प्रबंध निदेशक द्वारा 33/11 केवी विद्युत केंद्र बेहद तहसील का निरीक्षण किया गया। जहां पर उनके द्वारा अनुरक्षण माह में उपकेंद्र पर किए गए कार्यों एवं वहां पर स्थापित कैपेसिटर बैंक की क्रियाशीलता की जांच की गई। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में रोस्टर अनुरूप निर्वाध विद्...