Saharanpur News: विद्युत लाईन की चपेट में आने से नीलगाय की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: क्षेत्र के गांव जंधेड़ी स्थित बिजलीघर से जमीन को छू रही एक निजी स्कूल की ओर जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक नीलगाय की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाईन को सही कराने की मांग की है। शनिवार की सुबह जंगल से गुजर रही विद्युत लाईन की चपेट में आने से वहां से गुजर रही नीलगाय की तड़प तड़प कर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन काफी नीचे लटकी होने के कारण हमेशा हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते विद्युत लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.