सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: नागल। नंदनपुर के जंगल में मंगलवार दोपहर बिजली लाइन का तार चोरी करने का प्रयास कर रहा युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के दौरान उसका साथी भी मौके पर मौजूद था। ग्रामीणों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि डंघेड़ा बिजलीघर से नागल बिजलीघर को आ रही 33/11 केवी लाइन से तार काटने के लिए एक युवक पोल पर चढ़ा था। करीब 11:30 बजे करंट लगने से वह झुलस गया। वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान कर पुलिस को तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...