सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: देवबंद। स्प्रिंग-डेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को पुलिस की डिजिटल पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए गए। साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और फर्जी लिंक के जरिए होने वाली ठगी से सावधान रहने की जानकारी दी। पाठशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और अन्य निजी विवरण साझा न करें। फर्जी लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई। टीम ने कहा कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर सेल या संबंधित अधिकारी को सूचना दें, ताकि नुकसान को रोकने के प्रयास किए जा सकें। प्रधानाचार्य सालेम राज ने कहा कि साइबर सुरक्षा की जानकारी विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें सतर्क रहने ...