सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर के तीन वार्डों में करीब 50 लाख रुपये के विकास कार्यों से सड़क और मूलभूत सुविधाओं में सुधार का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना और विधायक विकास निधि से गुरुवार को वार्ड एक की अर्पित विहार कॉलोनी, वार्ड 13 की वाल्मीकि बस्ती और वार्ड 55 की लक्ष्मण सिंह कॉलोनी में कार्य शुरू कराए गए। नगर विधायक राजीव गुंबर ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने महापौर डॉ अजय कुमार सिंह के साथ कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन के साथ जलभराव की समस्या में भी राहत मिलेगी। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पार्षद नूतन तोमर, संजय गर्ग, आरती दिवाकर, राजू जाटव, पार्षद प्रतिनिधि परविंदर तोमर, नीरज दिवाकर, मांगेराम और मुकुल वाल्मीकि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...