सहारनपुर, अगस्त 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। विकास कार्यों में विभागों के बीच सामंजस्य की कमी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर सहारनपुर नगर से भाजपा विधायक राजीव गुंबर एक कार्यक्रम में बिफर पड़े। एक कार्यक्रम में उनसे सड़क निर्माण के बाद सीवर, पेयजल पाइपलाइन या बिजली-केबल आदि डालने के लिए दोबारा सड़क खोदने और फिर उसे बनाने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि पहले इस तरह के मामले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अब कोई एक मामला बताओ, जिसमें सड़क बनने के बाद उसे किसी दूसरे विभाग के काम के लिए दोबारा खोदा गया हो। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और ऐसा करने वाले की नौकरी खा जाएंगे। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर...