Saharanpur News: वाहन की टक्कर से महिला ग्राम प्रधान समेत दो घायल
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: नानौता। अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से महिला ग्राम प्रधान सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल प्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। शाम करीब 4 बजे क्षेत्र के गांव भैंसराव निवासी करीब 75 वर्षीया महिला प्रधान सुमित्रा एक सफाई कर्मी के साथ किसी कार्य से बाइक से नानौता आई थी। बैंक से वापस गांव लौटते समय नानौता टैक्सी स्टैंड के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने पर प्रधान सुमित्रा देवी व बाइक चालक सफाई कर्मी 57 वर्षीय धड़क सिंह घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रधान सुमित्रा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफ़र कर दिया। घटना के बाद आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.