सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: बेहट। नगर पंचायत बेहट के वार्ड-12 के उपचुनाव में फैसल जमील निर्विरोध सभासद चुने गए। उनके अलावा किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। रिटर्निंग अधिकारी रोहित तोमर ने जांच के बाद फैसल को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा। वार्ड-12 की सीट जमील अहमद के 28 फरवरी को निधन के बाद रिक्त हुई थी। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद सितंबर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। ओबीसी के लिए आरक्षित इस सीट पर 24 सितंबर को जमील अहमद के बेटे फैसल ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर को मतदान और 15 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। निर्विरोध निर्वाचन पर नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, कांग्रेस नेता डॉ. माजिद हमीद, अतीक अहमद मिर्जा, रिहान मिर्जा, हबीबुर्रहमान,...