Saharanpur News: वाणिज्यिक कर कार्यालय की खराब लिफ्टों से खतरा
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वाणिज्यिक कर कार्यालय में लंबे समय से खराब पड़ी लिफ्टों की समस्या को लेकर टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने दोनों लिफ्टों की मरम्मत, सुरक्षा जांच के साथ अटेंडेंट और जनरेटर की व्यवस्था कराने की मांग की। एसोसिएशन के अनुसार, कार्यालय की दो लिफ्टों में एक कई वर्षों से बंद है, जबकि दूसरी भी अक्सर खराब हो जाती है। लिफ्ट में अटेंडेंट नहीं है और जनरेटर से कनेक्शन भी नहीं किया गया है। बिजली जाने पर लिफ्ट के बीच में रुकने की आशंका बनी रहती है। इससे अधिवक्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और करदाताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। अपर आयुक्त ग्रेड-1 को पहले शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अध्यक्ष प्रवीण सूरी, महासचिव अंकित गर्ग और संस्थापक अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.