Saharanpur News: वर्धमान कॉलोनी, हलालपुर में नाले, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को वार्ड संख्या 46 एवं वार्ड संख्या छह के अंतर्गत बद्रीधाम कॉलोनी में 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए 15 एचपी क्षमता के पंप का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त वर्धमान कॉलोनी एवं हलालपुर में नाले, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 38.65 लाख की लागत आयेगी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ सड़क पर गेंती चलाकर किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को एक विकसित महानगर के रुप में विकसित करना है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि महानगर में विकास का रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपसभापति मयंक गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद सुखबीर वर्मा, नामित पार्षद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.