Saharanpur News: वन विभाग कार्यालय में ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ खाया, रिश्वत मांगने का आरोप
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। घसोती रोड स्थित वन विभाग कार्यालय में दिव्यांग बाग ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संभलहेड़ी निवासी दिव्यांग बाग ठेकेदार बिजन राणा पुत्र यशपाल सिंह ठेकेदार ने वन विभाग के अधिकारियों पर एक लाख रुपये मांगने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ठेकेदार का कहना है कि वह दिव्यांग है, उसके छोटे बच्चे हैं और पत्नी भी बीमार रहती है। आरोप है कि बाग कटान के मामले में उस पर रकम देने का दबाव बनाया जा रहा था। रेंज अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.