Saharanpur News: वन की ओर चले रघुराई, राम वनवास की बेला आई
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- राम वनवास लीला का मंचन Saharanpur News: सहारनपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में गांधी पार्क में राम वनवास लीला का सुंदर एवं मार्मिक मंचन किया गया। मंथरा द्वारा कैकेयी के कान भरने और कोप भवन में कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम और माता कौशल्या के बीच हुए मार्मिक संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। हरविंदर गोसाई और आनंद कुमार के निर्देशन में अतुल सचदेव ने श्रीराम, हर्ष ठाकुर ने लक्ष्मण, सलोनी ने सीता, संकल्प नेब ने दशरथ, लियारा ने कैकेयी, भावना ने मंथरा व कौशल्या, निशि भल्ला ने सुमित्रा, जगमोहन ने सुमंत और आदित्य ने वशिष्ठ का अभिनय किया। लीला से पहले जादूगर सम्राट ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच संचालन रमेश चंद्र छबीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.