सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। लिटिल एंजल्स स्कूल में उत्तर प्रदेश लोकगायन एवं जनजाति संस्थान, लखनऊ तथा मानसी अभिनय गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय लोकगायन कार्यशाला का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षित बाल गायक-गायिकाओं ने लोकगीत, पारंपरिक धुनों और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। सुमधुर गायन और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को देर तक तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। समापन अवसर पर अभिनव गोयल, ललिता मंगल, राधिका, मनीष, कोमल, मानवीका, दीक्षा, रिहान, हिन्दुस्तान सिंह, के.के. गर्ग और संयोजक योगेश पंवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...