सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: नानौता मार्ग पर निर्माणाधीन दुकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे से पहले सपोर्ट की बल्ली जमीन में धंसने का आभास होने पर ठेकेदार, तीन राजमिस्त्री समेत लेंटर के ऊपर-नीचे काम कर रहे 11 लोग सुरक्षित नीचे उतर आए। इसके कुछ ही देर बाद लेंटर का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। ग्राम उम्मेदगढ़ निवासी सजिन्दर चौधरी अपनी दुकान का निर्माण करा रहे हैं। बताया गया कि जमीन में नमी होने के कारण लेंटर को सहारा देने वाली बल्ली धीरे-धीरे धंसने लगी थी। खतरे को भांपकर सभी मजदूर और अन्य लोग समय रहते नीचे आ गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि लेंटर गिरने से करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे के बाद सभी ने राहत की सांस ली और ईश्वर का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...