सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: नकुड़। बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने सवार हुए व्यक्ति ने चालक की जेब से दस हजार रुपये और जरूरी कागजात वाला पर्स पार कर दिया। पीड़ित ऋषिपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव अघ्याना निवासी ऋषिपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह नकुड़ से बाइक पर गांव लौट रहा था। कोतवाली के सामने खड़े एक व्यक्ति ने अघ्याना जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। ऋषिपाल ने उसे बाइक पर बैठा लिया। अघ्याना रोड पर कुछ दूरी तय करने के बाद वह व्यक्ति बाइक से उतर गया। घर पहुंचकर कुर्ते की जेब देखी तो पर्स गायब मिला। उसमें दस हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...