सहारनपुर, नवम्बर 17 -- लाठी-डंडों से हमले का मामला Saharanpur News: बुआ के घर से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर करीब दस लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आनंद नगर निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह लेबर कॉलोनी स्थित अपनी बुआ के घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में कमेला कॉलोनी निवासी पीयूष, शारदा नगर निवासी आशीष और सौरभ ने अपने सात अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबे के बीच हमलावर उसे धमकाते हुए मौके से भाग निकले। नीरज ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ...