Saharanpur News: लाइसेंस शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों का विरोध
सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: गागलहेड़ी, संवाददाता। जिला पंचायत द्वारा प्रस्तावित नए लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई गागलहेड़ी ने कारखानों और दुकानों के लाइसेंस शुल्क में दोगुना तथा कई श्रेणियों में इससे अधिक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को व्यापारी विरोधी बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित शुल्क वृद्धि से व्यापारियों और उद्यमियों पर बेवजह आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में इस तरह की बढ़ोतरी किसी भी लिहाज से व्यापार जगत के हित में नहीं है और इससे कारोबार प्रभावित होगा। संगठन ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह निरस्त कराने के लिए प्रभावी पहल करने की मांग की, ताकि व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.