सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर मंे श्री सुदर्शन क्लब द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व परम्परागत हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। प्रातः लड्डू गोपाल को स्नान कराकर श्रृंगार कराया गया। यजमान विपिन गुप्ता, नीरज अग्रवाल और वैभव अग्रवाल और युगल जोड़ी की सेवा कमल गर्ग द्वारा की गई। सायं को ठाकुरजी की ज्योति प्रज्जवलित होगी। उसके बाद नगरभर में रात्रि में सजने वाली विभिन्न झांकियों का अवलोकन कर निर्णायक मंडल सदस्य अमित गर्ग, डॉ. अनूप भटनागर, मनोज गोयल और वरुण शर्मा चयनित करेंगें। रात्रि 12 बजे ठाकुर जी की महाआरती उपरान्त ठाकुर जी को भोग लगाया जायेगा। ब्रजमोहन वर्मा ,वरुण शर्मा, निशांक रोहिला ,मोगली, वैभव अग्रवाल , विपिन,अनमोल, अंशुल, आदि रहे। यह भी पढ़ें- Noida News: हरे कृष्णा हरे राम के भजनों पर झूमे भक्त, धूमधाम ...