सहारनपुर, जुलाई 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। जिले में लगातार तीसरे दिन तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार तक अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: गर्मी और उमस ने पूरे दिन किया पसीना-पसीनातापमान में बढ़ोतरी दोپहर के समय सड़कों और बाजारों में अपेक्षाकृत कम चहल-पहल रही, जबकि पंखे और कूलर भी गर्म हवा के कारण अधिक राहत नहीं दे सके। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 26.0 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 32.0 और न्यूनतम 25.0 ड...