Saharanpur News: रोटरी क्लब हार्मनी ने कांवड़ चिकित्सा शिविर को भेंट की दवाइयां
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सेवा कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (महानगर इकाई) द्वारा निःशुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर में हजारों रुपये मूल्य की आवश्यक दवाइयां भेंट कीं। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्य के दौरान दर्द निवारक दवाइयां, मांसपेशियों को आराम देने वाली क्रीम व गोलियां, खांसी की दवा सहित अन्य आवश्यक औषधियां शिविर को उपलब्ध कराई गईं। इन दवाइयों से कांवड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली। अध्यक्ष रोटेरियन अनिल भारद्वाज ने कहा कि सेवा ही रोटरी की पहचान और सर्वोच्च दायित्व है। कांवड़ यात्रियों की निःस्वार्थ सेवा करना क्लब के लिए सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- Roorki News: रुड़की राउंड टेबल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.