सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवभूमि संस्थान में आयोजित 13वें वृहद रोजगार मेले में 1678 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों ने चयन प्रक्रिया पूरी कर एक दिन में 322 विद्यार्थियों को रोजगार के लिए चुना। मेले का उद्घाटन चेयरमैन संजय बंसल, निदेशक डॉ. दीपक राज और डीन अकादमिक डॉ. लहरी सिंह चौहान ने किया। कंपनियों ने लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में अर्नीफाई सॉफ्टवेयर, इंडियन हर्ब्स, आर्ष एआई टेक्नोलॉजी, एलआईसी, एक्यूम्स, पेटीएम, डॉ. श्रॉफ चैरिटी हॉस्पिटल और एल एंड टी कंस्ट्रक्शन समेत कई राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुईं। संजय बंसल ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और अवसर देने के लिए प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- आरयू: मेग...