Saharanpur News: रेस्टोरेंट पर तोड़फोड़, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित रेस्टोरेंट संचालक ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट करने एवं होटल में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाकर कार्रवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को होटल संचालक कुलवंत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात्रि उनके होटल पर कुछ ग्राहक खाना खा रहे थे। तभी खुड़ाना गांव निवासी कुछ युवकों ने उनके होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उनके द्वारा रोके जाने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कारवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.