सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सरसावा। अंबाला-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इब्राहिमी पुल के पास पुलिया संख्या 241 में पानी के भीतर रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। रेलवे स्टेशन सरसावा के प्वाइंट मैन योगेश कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक ने नीली जींस और काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। यह भी पढ़ें- Amroha News: नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह भी...