Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, मचा हड़कंप
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सुनहैटी खरखड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को 21 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान पल्लवी पुत्री बाबूराम निवासी बडूली, थाना नागल के रूप में कराई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पल्लवी काफी समय से मानसिक तनाव में थी और सहारनपुर में चिकित्सकों से उसका उपचार चल रहा था। आशंका है कि तनाव के चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.