Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा मिला बढ़ई का शव
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: मल्हीपुर रेलवे फाटक और लंढोरा गुर्जर गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय व्यक्ति का कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात करीब नौ बजे परिजन रविंद्र की तलाश करते हुए मल्हीपुर चौकी पहुंचे। उनके साथ कुछ ग्रामीण भी थे। चौकी पर मौजूद मृतक की टी-शर्ट और फोटो देखकर परिजनों ने शव की पहचान कर ली। मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र बाबूराम निवासी रामनगर, देहात कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई। बताया गया कि रविंद्र बढ़ई का काम करता था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.