Saharanpur News: रेलवे ओवरब्रिज पर डिवाइडर का काम शुरू
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: नगर के रेलवे ओवरब्रिज शहरीपुल पर आखिरकार डिवाइडर बनाने का काम शुरू हो गया है। पुल पर डिवाइडर नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही थी। तेज रफ्तार वाहनों के आमने-सामने आने से कई बार दुर्घटना की स्थिति बन जाती थी। डिवाइडर निर्माण शुरू होने से नगरवासियों ने राहत जताई है। उनका कहना है कि डिवाइडर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होगी और अचानक कट मारने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले हादसों का खतरा कम होगा। अभी डिवाइडर के अभाव में वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार लेन बदल लेते थे, जिससे पुल पर जोखिम बना रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.