Saharanpur News: रेट लिस्ट के बिना दौड़ रहीं एंबुलेंस, मरीजों से मनमानी वसूली का खतरा; 15 के चालान
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने का दावा करने वाली एंबुलेंस सेवाओं की एआरटीओ प्रवर्तन की जांच में पोल खुल गई। ज्यादातर एंबुलेंस में नियमानुसार किराये की रेट लिस्ट ही चस्पा नहीं मिली। कुछ वाहनों में ऑक्सीजन सिलेंडर भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि कुछ में ऑक्सीजन का पर्याप्त प्रेशर नहीं मिला। 5 से 7 अक्टूबर तक चले विशेष जांच अभियान में रेट लिस्ट आदि नहीं मिलने पर 15 एंबुलेंस के चालान किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार एंबुलेंस में किराये की रेट लिस्ट प्रमुख स्थान पर चिपका- कर, रखना अनिवार्य है, ताकि मरीज और तीमारदारों को पहले से शुल्क की जानकारी मिल सके और उनसे मनमानी वसूली न हो। यही नहीं, जांच में कुछ एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.