सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। छठ पूजा के चलते नकुड़ रोड स्थित मानकमऊ नहर और अंबाला रोड नहर पर करीब 30 घंटे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने 15 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर को छठ पूजा समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान पूजा में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। व्यवस्था के तहत नकुड़ और गंगोह की ओर से आने वाले वाहन मानकमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को कुम्हारहेड़ा बाईपास से चुनहेटी बाईपास कट होकर शहर में प्रवेश करना होगा। वहीं, शहर से नकुड़ और सरसावा की ओर जाने वाले वाहनों को हसनपुर चौक से चुनहेटी बाईपास होकर निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: छठ पर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रूट डायवर्ट नकुड़ तिर...