सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: देवबंद। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गोयल ने अधिवक्ता रितेश बंसल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त नगराध्यक्ष रितेश बंसल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी पर को निष्ठापूर्वक पूरा करने का प्रयास करेंगे। कहा कि वैश्य समाज के लोगों को एकजुट करने और समाज की मजबूती के लिए कार्य उनकी प्राथमिकता होगी। रितेश बंसल के मनोनयन पर विशाल गर्ग, मनीष सिंघल, आलोक गर्ग, शिवम सिंघल, पारस सिंघल, अंकित सिंघल, रवि बंसल और विनय गुप्ता सहित समाज के अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एकजुटता से वैश्य समाज की बढ़ेगी सामाजिक भागीदारी : रवींद्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...