Saharanpur News: राहगीरों को घेरकर लूटने वाला गैंग बेनकाब, पांच बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: राहगीरों को बाइक से घेरकर मारपीट और तमंचे के बल पर नकदी-मोबाइल लूटने वाले गैंग का फतेहपुर पुलिस और स्वाट टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35,500 रुपये, eight मोबाइल, ब्रेसलेट, दो तमंचे, चार कारतूस, तीन चाकू, दो स्पलेंडर बाइक और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। एसपी देहात मयंक पाठक ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि छह सितंबर को इल्ताफ पुत्र जाहिद निवासी गागलहेड़ी की शिकायत पर फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर इल्ताफ और साथियों से मारपीट कर नकदी व तीन मोबाइल लूटे थे। रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की बड़कला से टोल प्लाजा जाने वाली सर्विस लेन पर रजापुर कट के पास चेकिंग में समीर पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.