Saharanpur News: रासलीला में दिखी कृष्ण भक्ति की छटा, जयघोष से गूंजा सभागार
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: मेला गुघाल की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीआईसी सभागार में आयोजित रासलीला ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। राधा-कृष्ण की भक्ति, भजनों और मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच पूरा सभागार कृष्णमय नजर आया। राधे-कृष्ण के जयघोष से ऐसा वातावरण बना, मानो वृंदावन की भक्ति सभागार में ही उतर आई हो। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार की माता एवं पूर्व सभासद संतोष सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक पार्षद सुधीर पंवार की माता शारदा पंवार ने राधा-कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और रिबन काटकर किया। सरस्वती वंदना के बाद राधादास वसंत एवं अंकुश बाटला की जोड़ी ने श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मेला गुघा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.