सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा महानगर सहारनपुर की ओर से 10 से 12 अगस्त तक महानगर के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को देहात विधानसभा के मानकमऊ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा रहे। मानकमऊ मंडल में हसनपुर चौक से शिव मंदिर, स्टेट बैंक कॉलोनी, दिल्ली रोड तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान के तहत महानगर में 11 स्थानों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा यात्रा के दौरान वातावरण राष...