Saharanpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर विवि में खेल प्रतियोगिताएं, विजेता सम्मानित
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन पर विश्वविद्यालय सभागार में हुए समारोह में कुलपति प्रो. विमला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों ने स्वास्थ्य, खेलों के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विमला, कुलसचिव कमल कृष्णा, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार और क्रीड़ा समिति अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रो. विमला ने खिलाड़ियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कमल कृष्णा ने ऊर्जावान बने रहने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंविवि में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता व साइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.