Saharanpur News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चौथे स्थान पर रहीं नेहल का स्वागत
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चेन्नई में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर की नेहल जुनेजा ने बालिका अंडर-14 ट्रायथलॉन सी स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर सहारनपुर लौटने पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में हुई थी। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नेहल ने अपने प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया। उनके लौटने पर गुलदस्ता भेंट किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान अक्षय, पीटीआई मानसी और प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी दिल्ली रवाना नेहल की उपलब्धि से खेल प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.