सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों पर पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए महानगर के खानआलमपुरा और सढ़ोली कदीम ब्लॉक के कासमपुर के दो राशन डीलरों को नोटिस जारी किया है। दोनों मामलों में उपभोक्ताओं की शिकायतों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Rampur News: राशन की दुकान निलंबित, होगी एफआईआरशिकायतों का गंभीरता से निपटारा खानआलमपुरा स्थित राशन दुकान को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि डीलर निर्धारित समय पर दुकान नहीं खोलता। आरोप है कि राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। शिकायतों के बाद पूर्ति विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीलर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उधर, ...