Saharanpur News: रामलीला : संजीवनी लेकर आए श्रीहनुमान, जय वीर बजरंगी के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
सहारनपुर, अक्टूबर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में गांधी पार्क में लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग का मार्मिक मंचन किया गया। युद्धस्थल पर लक्ष्मण और मेघनाद के बीच संवाद तथा युद्ध के दृश्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान श्रीराम के विलाप का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वहीं, हनुमानजी द्वारा द्रोणगिरि पर्वत से संजीवनी बूटी लाने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। हरविंदर गोसाई और आनंद कुमार के कुशल निर्देशन में अतुल सचदेवा ने राम, हर्ष ठाकुर ने लक्ष्मण, आदित्य प्रजापति ने हनुमान, आशु सहगल ने रावण, प्रथम वत्स ने मेघनाद, तरुण ने सुसेन वैद्य, जगमोहन ने विभीषण, विनोद शर्मा ने कालनेमि और विशाल ने भरत की भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.