Saharanpur News: रामपुर मनिहारान में कट को लेकर अड़े दुकानदार, एनएच पर रुका कार्य
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर मनिहारान की शहरी पुलिया के पास कट की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानों तक आने-जाने में सुविधा का हवाला देते हुए कट की मांग की और डिवाइडर निर्माण का काम रुकवा दिया है।
स्थानीय दुकानदारों की मांग मामला अधिकारियों से होता हुआ डीएम तक पहुंच गया, जिसके बाद स्पष्ट किया गया कि यातायात सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। एनएच अधिकारियों के मुताबिक शहरी पुलिया का क्षेत्र ब्लैक स्पॉट है। यहां रेलवे ओवरब्रिज के ढलान के चलते, ओवरब्रिज के दोनों ओर करीब 500-500 मीटर के दायरे में कट देना दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक कट से मुड़ने और क्रॉसिंग की स्थिति गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.