Saharanpur News: रामपुर के 763 युवाओं ने पास की अग्निवीर भर्ती की रनिंग परीक्षा
सहारनपुर, अगस्त 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में रामपुर जिले के युवाओं ने देशसेवा का जज्बा दिखाते हुए दमखम लगाया। स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहाबाद और मिलक तहसीलों से पहुंचे 945 अभ्यर्थियों ने रनिंग परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें 763 युवाओं ने शारीरिक दक्षता की पहली बड़ी कसौटी पार कर ली। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना की ओर से रामपुर जिले की छह तहसीलों के 1035 अभ्यर्थियों को रनिंग परीक्षा के लिए बुलाया गया था। रविवार को तय समय पर अभ्यर्थी सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सेना की टीम ने अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई। रनिंग शुरू होते ही मैदान में युवाओं का जोश दिखाई दिया। एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.