सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में भूमि पैमाइश अब मैनुअल नहीं, तकनीक आधारित होगी। जी हां, राजस्व विभाग ने परंपरागत फीता-जरीब से होने वाली मैनुअल पैमाइश के स्थान पर जीएनएसएस रोवर तकनीक से जमीन की नाप कराने की तैयारी कर ली है। इस अत्याधुनिक उपकरण से जमीन की पैमाइश सेंटीमीटर स्तर तक सटीक होगी, जिससे माप में त्रुटि की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी और पैमाइश की पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। अधिकारियों के अनुसार, जिले की पांचों तहसीलों में जीएनएसएस (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) रोवर उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं।

जीएनएसएस रोवर तकनीक शुरुआती चरण में सदर तहसील में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, उपकरण संचालन व डिजिटल सर्वेक्षण की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। अफसरों के अनुसार वर्षों पुराने ...