सहारनपुर, सितम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रामपुर मनिहारान सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने राजनीतिक व सामाजिक छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पेट्रोल पंप से जुड़े भूमि और लीज विवाद में उन्हें जानबूझकर घसीटा जा रहा है। उनके मुताबिक पेट्रोल पंप की डीलरशिप उनके नाम है, जबकि भूमि और लीज का मामला वंदना गुप्ता और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बीच है। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की दो धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...